अप्रवासी साईबेरियन सारस
मन्दिर की छाँव में
धरा से दग्ध
मध्यमवर्गीय परिवार
आते हैं गर्मियों की रात
साईबेरियन सारस की भांति
बिताने गर्मियों की रात
पेट की आग बुझाने के बाद
इंतज़ार करते
अपने-अपने कोटरों की गर्माहट शांत होने का
बिना एसी वाले साईबेरियन सारस
जेठ की रात का सहनीय होने तक
और लौट जाते आधी रात
जलने को अपने कोटरों में
दिल्ली के अप्रवासी साईबेरियन सारस
© सुशील कुमार
sahi disha mein ja rahe ho… lage raho! kafi achaa likha he…
पढ़ने, समझने और कमेन्ट करने के लिए धन्यवाद